पीजीआई संविदा कर्मचारी संघ ने राज्यपाल से मिल कर मांगा समान कार्य समान वेतन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बनी थी कमेटी

0
689

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के संविदा कर्मचारियों का प्रतिनिध मंडल आज राज्यपाल राम नाइक से मुलाकात कर न्याय गुहार लगाई। प्रतिनिधि मंडल में शामिल महामंत्री रौगव यादव, उपाध्यक्ष दिलपी मौर्य , पदाधिकारी सलमान खान, सोनी शुक्ला ने शुक्रवार को दोपहर बाद मुलाकात कर राज्यपाल को मांग पत्र सौंप कर अनुरोध किया कि सरकार समान कार्य समान वेतन का सिद्धांत लागू करे। सभी ने नए केंद्रीय मजदूरी अधिऩयिम के तहत वेतन देने की मांग की है।
इस अधिनियम के तहत कुशल, अर्ध कुशल और अकुशल वर्ग में बांट कर अलग -अलग वेतन दिया जाता है लेकिन संस्थान में ऐसा नहीं है।

बताया कि वेतन के लिए एक समिति का गठन चिकित्सा शिक्षा विभाग ने किया है जिसमें वेतन तय किया जाना है । राज्यपाल से कहा कि समिति को निर्देशित करें कि वह उचित वेतन तय करें। संविदा कर्मचारियों के इलाज के लिए ईएसआई यूनिट संस्थान परिसर में स्थापित कराया जाए। किसी भी संविदा कर्मचारी को संस्थान में इलाज की सुविधा नहीं है। संस्थान में नियमित भर्ती होने पर बिना शर्त पहले इनका समायोजन किया जाए क्योंकि हम लोग लंबे समय से यहां सेवा दे रहे है। हम लोगों के कार्य से मरीजों का हित हो रहा है इसलिए सीधे समायोजन किया जाए।

संविदा पर तैनात महिला कर्मचारियों को प्रसूति अवकाश के साथ दूसरे कर्मचारियों को आकस्मिक अवकाश दिया जाए। संविदा कर्मचारियों के मांग पर सहमति जताते हुए कहा कि संविदा पर कई सालों से काम कर रहे है अब इनकी उम्र भी खुली भर्ती के लायक नहीं रह गयी है। ऐसे में समायोजन न होने पर इन लोगों को भविष्य़ संकट में आ जाएगा। इस लिए बिना शर्त इनका समायोजन पदों पर किया जाए। साथ ही सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसंस्तुतियों के अनुसार नहीं मिला भत्ता, तो 11 से काला फीता…
Next article6 इंच के घुटने के अन्दर के हेमेन्ज्योमा ट्यूमर का सफल इलाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here