पीजीआई ने स्वाइन फ्लू पीड़ित बच्चे को लौटाया

0
779

लखनऊ। दो साल के स्वाइन फ्लू पीड़ित बच्चे को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती नहीं करने का आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है दो वर्षीय बच्चे को इमरजेंसी में डाक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया। अब उसे केजीएमयू में भर्ती कराने की परामर्श दिया गया है।

पीजीआई में स्वाइन फ्लू की जांच शुल्क लेने का आरोप लगा है। पीजीआई प्रशासन का तर्क है कि उन्हें बजट नहीं मिल रहा है। इस कारण शुल्क लेना पड़ रहा है लेकिन लिया जा रहा है शुल्क निजी पैथालॉजी से कम ही है। इसके बाद आज शाहजहांपुर से दो वर्षीय बच्चे को भर्ती कराने के लिए लेकर आये परिजनों को वापस लौटा दिया गया। परिजनों का कहना था कि उन्हें पीजीआई रेफर किया गया था। यहां पर भर्ती नहीं किया गया। उधर पीजीआई प्रशासन का तर्क है कि छोटे बच्चों को भर्ती करने में दिक्कत आती है। परिजनों को केजीएमयू जाने का परामर्श दिया गया था।

Advertisement
Previous articleअभी यहां स्वाइन फ्लू मरीजों को इलाज मिलना मुश्किल
Next articleअरे…. गर्भस्थ शिशु की यह भी जानकारी ले ले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here