PGI में लिवर ट्रांसप्लांट के मरीज ने लगाई फांसी

0
750

लखनऊ।  पीजीआई स्थित लिवर ट्रांसप्लांट बिल्डिंग के कॉरिडोर में आज सुबह एक लिवर ट्रांसप्लांट के मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी तलाश के बाद उसके परिजनों ने उसका शव लटकते देखा तो हंगामा मचा दिया। बताया जाता है लिवर ट्रांसप्लांट का यह मरीज डिप्रेशन में चल रहा था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीलीभीत निवासी 33 वर्षीय नितिन कुमार लिवर ट्रांसप्लांट के लिए पीजीआई में भर्ती हुआ था ।

बताया जाता है उसके लिवर ट्रांसप्लांट की डॉक्टरों ने तैयारी शुरू करने के साथ ही उसका इलाज भी शुरू कर दिया था। लोगों का कहना है कि लिवर ट्रांसप्लांट में खर्चा अधिक आने के कारण वह तनाव में चल रहा था। उसके परिजनों के अनुसार रात में नींद ना आने के कारण नितिन की पत्नी सुबह 3 बजे तक दबा रही थी मरीज नितिन के पैर। उसके बाद वह बाथरूम जाने के बहाने निकला था। काफी समय तक वापस न लौटने पर पत्नी ने खोजबीन करते हुए फांसी पर लटके हुए पति नितिन को देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleमुख्यमंत्री पहुंचे तो बदल गयी व्यवस्था
Next articleदिव्यांश की हुई सर्जरी, हालत गंभीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here