पीजीआई में घटिया खाने पर हंगामा, कार्रवाई की मांग

0
1013

लखनऊ । संजय गांधी पीजीआई के न्यू ओपीडी भवन में स्थित कैंटीन में खाने की गुणवत्ता और मात्रा की कमी को लेकर मरीज और उनके परिजनों ने हंगामा किया। इलाज के लिए गोरखपुर से आए रजनीश के परिजनों ने कहा कि पनीर और चावल 47 रुपए का लिया, जिसमें पनीर की सब्जी के नाम पर केवल पनीर का एक टुकडा होने पर एतराज जाताय तो कैंटीन संचालक के गुर्गों ने मरीजों के परिजनों के साथ झगडा करने लगे।

इस बीच वहां पर मौजूद अन्य मरीजों और परिजनो ने एतराज जताया तो कैंटीन संचालक के कर्मचारी शांत हो गये। परिजनों ने कहा कि वह संस्थान प्रशासन से लिखित शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि हम 2014 से लगातार इलाज के लिए आ रहे है, लेकिन कैंटीन के सामान में गड़बड़ी आैर लापरवाही पहले इतनी नहीं थी। मुनाफा कमाने के चक्कर में मरीजों को यहां लूटा जा रहा है। खाने की गुणवत्ता भी बेहद घटिया है। संस्थान प्रशासन ने कहा कि शिकायत पर कैंटीन संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleगये थे जुकाम का इलाज कराने, बच्चा पहुंच गया वेंटिलेटर पर, हंगामा
Next articleकार्रवाई की मांग पर ठप कर दी ओपीडी, मरीज बेहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here