Advertisement
Home Medical News पीजीआई में अब नवीन भवन में चलेगी पुरानी ओपीडी

पीजीआई में अब नवीन भवन में चलेगी पुरानी ओपीडी

0
1743

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में सोमवार से अब नवीन ओपीडी भवन में पुरानी ओपीडी संचालित होगी। नये भवन में ही पंजीकरण, कैश जमा आैर रिपोर्ट व जांच फार्म मिलेंगे। इनमें सभी विभागों के पंजीकरण निर्धारित दिनों में पूर्व की भांति ही किये जाएंगे,जब कि पुरानी ओपीडी को तोड़कर इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड बनाया जाएगा।

सैंपल कलेक्शन भी नवीन ओपीडी से ही संचालित किया जाएगा –

पीजीआई के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. पीके सिंह ने बताया कि सोमवार से ही नवीन ओपीडी भवन में 13 काउंटर संचालित कि ये जाएंगे, जिनमें हेमटोलॉजी, पेन क्लीनिक, सीवीटीएस,कार्डियक, जेनेटिक्स, रेडियोथेरेपी, न्यूरो सर्जरी व न्यूरोलॉजी,नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी चलेगी। इस ओपीडी के साथ पांचवी तल पर ऑप्थलामिक विभाग का आपरेशन थियेटर तथा वार्ड भी होगा। यहीं पर सैंपल कलेक्शन भी नवीन ओपीडी से ही संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरानी ओपीडी से भी बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।

Previous articleपाकिस्तान में जबर्दस्त बम विस्फोट, 12 लोगों की मौत, 30 जख्मी
Next articleकेजीएमयू में लावारिस का वारिस तलाशने में जुटे डाक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here