Pgi में नवबंर से शुरू हो जाएगा 210 बेड का इमरजेंसी विभाग

0
670
लखनऊ । बेहतर  इमरजेंसी सेवाएं देने के उद्देश्‍य से लखनऊ के एसजीपीजीआई में इमरजेंसी विभाग और ट्रामा सेंटर की शुरूआत होने जा रही है। नवंबर 15 तक दोनों ही सेवाओं की शुरूआत होने से लखनऊ समेत दूसरे जिलों से इलाज के लिए एसजीपीजीआई आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
   संजय गांधी पोस्‍ट इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज (एसजीपीजीआई) में नवंबर के मध्‍य तक मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं में इजाफा करते हुए इमरजेंसी विभाग, ट्रामा सेंटर की शुरूआत होगी। अस्‍पताल में 210 बेड का इमरजेंसी विभाग और 50 बेड का ट्रामा सेंटर शुरू होने से मरीजों को भर्ती से जुड़ी समस्‍याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। एसजीपीजीआई में दूसरे जिलों से मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में जल्‍द ही तैयार होने वाले इमरजेंसी विभाग और ट्रामा सेंटर से मरीजों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। उनको दूसरे अस्‍पतालों के बिना चक्‍कर काटे बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
 पीजीआई के निदेशक डॉ आरके धीमान ने बताया कि अस्‍पताल में दोनों सुविधाएं मिलने से मरीजों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। जल्‍द तैयार होने वाले इमरजेंसी विभाग में पर्याप्‍त संख्‍या में बेड होने से रेफरल व स्‍थानीय मरीजों की भर्ती प्रक्रिया आसान हो जाएगी।
एसजीपीजीआई के साथ ही केजीएमयू में सबसे ज्‍यादा इमरजेंसी भर्तियां की जाती हैं। यहां तीन स्थानों पर इमरजेंसी भर्ती हो रही है। ट्रामा सेंटर, क्वीनमेरी और लॉरी कॉर्डियोलॉजी विभाग में अलग इमरजेंसी सेवाओं का संचालन हो रहा है। इसके बाद बलरामपुर अस्पताल और सिविल अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं मिलने से मरीजों को समय पर इलाज मिल रहा है। इमरजेंसी विभाग में पर्याप्‍त संख्‍या में बेड होने से गंभीर मरीजों का इलाज आसानी से हो रहा है।
Previous articleदिल्ली के कोर्ट में गैंगवार, पुलिस ने दो हमलावरों को मार गिराया
Next articleA common effort to encourage the journey of local crafts, culinary arts and professional development

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here