पीजीआई की ओपीडी अनिश्चितकालीन के लिए बंद

0
990

लखनऊ। पीजीआई की नेफ्रोलॉजी विभाग की ओपीडी में कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने के बाद हड़कम्प मचा है। संक्रमण की रोकथाम के लिए नवीन ओपीडी की पांच मंजिल को अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया गया है। ओपीडी का लगातार सेनिटाइजेशन कराया जा रहा है। मरीज को कोंिवड हास्पिटल में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।
बताते चले कि नेफ्रोलॉजी विभाग की ओपीडी में खदरा निवासी मरीज डायलिसिस कराने के लिए आया था। डायलिसिस के दौरान डाक्टरों ने कोरोना संक्र मण के लक्षण मिलने पर जांच करायी। जांच में कोरोना पाजिटिव आने पर नेफ्रोलॉजी विभाग में हड़कम्प मच गया था। मरीज की जांच में लगे सीनियर व डाक्टर भी कोरोना जांच करायी गयी। जांच में सीनियर डाक्टर को कोरेंटाइन कर दिया गया है। रेजीडेंट के पाजिटिव आने के बाद पीजीआई प्रशासन ने नवीन ओपीडी की पांच मंजिल को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गयी है।

लोगों का कहना है कि ओपीडी बंद कर दी गयी आैर डाक्टर को कोरेंटाइन कर दिया, लेकिन अभी तक उस वक्त नेफ्रोलॉजी विभाग में मौजूद मरीजों व उनके तीमारदारों की जांच नहीं करायी गयी। जिनके बीच में मरीज काफी देर तक बैठा था आैर उसके बाद डायलिसिस के लिए गया था। लोगों का कहना है कि कहीं वह मरीज किसी अन्य मरीज या तीमारदार को संक्रमित कर गया हो आैर वह लोग अन्य लोगों में संक्रमण फैला रहे हो। ओपीडी बंद होने के बाद मरीजों को टेली मेडिसिन के माध्यम से परामर्श दिया जाएगा। पीजीआई के निदेशक डा. आर के धीमान का कहना है कि सेनिटाइजेशन रविवार को भी कराया गया था। उन्होंने बताया कि आज भी ओपीडी के बेसमेंट की फार्मेसी सहित ब्लड कलेक्शन आैर समस्त ओपीडी का सेनिटाइजेशन कराया जा रहा है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकैसरबाग सब्जी मंडी बना हाट स्पाट, मंडी हुई सील
Next articleशुरु होगी निजी अस्पतालों में भर्ती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here