Pgi : श्वसन नली में फंसी कटी जीभ को निकाल सर्जरी कर बच्चे को दी जिंदगी

0
504

 

Advertisement

 

 

 

 

 

लखनऊ। पीजीआई के विशेषज्ञ डाक्टरों ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पांच वर्षीय बालक की जटिल सर्जरी की नयी जिंदगी दी है। गंभीर रूप से घायल बालक के जीभ अलग होकर सांस नली में जाकर फंस गयी थी। जिसको डाक्टरों की टीम ने सर्जरी कर जीभ को जोड़ दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

22 जून को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बछरांवा निवासी 5 वर्षीय रूद्र सोनी को प्रातः दस बजे उनके पिता द्वारा संजय गांधी पी जी आई के ट्रामा सेन्टर लाया गया। ओरल व मैक्सिलो फेशियल सर्जन डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा ने बच्चे का निरीक्षण कर पाया कि बच्चे की जीभ हड्डी से अलग होकर साँस की नली में फंस गई थी व निचले जबड़े की हड्डी टूट गई थी। साथ ही बहुत अधिक मात्रा में रक्तस्त्राव हो रहा था। डा. कुलदीप व उनकी टीम ने रक्तस्राव की रोकथाम कर सभी जरूरी जाँचो के उपरान्त शीघ्रतम बच्चे को इमरजेन्सी आपरेशन थियेटर में लिया। ओरल व मैक्सिलो फेशियल सर्जरी विभाग से डा. अंजली चौधरी, डा. सुरेन्द्र जामवाल व डा. अनूप दीक्षित द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ऐसीे गंभीर चोटो मे निश्चेतना व सर्जरी दोनों ही जटिल होती है। चार घंटे की जटिल सर्जरी के बाद बालक की जीभ व जबड़े की हड्डी को जोड़ा गया। अपर ऐयर वे की चोट की वजह से ऐसे मरीजो को आपरेशन के बाद वेंटीलेटर पर रखा जाता है । उन्हें गहन चिकित्सा की जरूरत होती है, जो एनेस्थीसिया टीम द्वारा प्रदान की जाती है। एनेस्थीसिया की टीम मे डा. वंश, डा. सुरुचि, डा. गनपत, डा. अर्चना, डॉ. मेघना, डा. अर्पिता, डा. अजीत शामिल रहे। रोगी बालक दो दिन बाद वेंटिलेटर से बाहर आया और उसके तीन दिन बाद वार्ड में शिफ्ट किया गया। बालक स्वस्थ व सकुशल है। संपूर्ण उपचार 24 घंटे मुफ्त इलाज की सेवा के अन्तर्गत किया गया है।

Previous articleअब इन मार्गों पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा, होगी सख्त कार्रवाई
Next article समन्वय बनाकर एड्स नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाएं : डॉ. हीरा लाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here