PGI महासंघ चुनाव – अध्यक्ष पद पर तीन, महामंत्री में चार ने पर्चा भरा

0
999

 

 

लखनऊ। संजय गांधी पजीआई कर्मचारी महासंघ का चुनाव काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। इस बार अध्यक्ष पद पर दो संवर्ग के तीन लोगों ने नामांकन किया है, जबकि महामंत्री पद पर भी चार लोगों ने दोवेदारी कर दी है। शनिवार दोपहर को नामांकन करने की अंतिम तारीख पूरी हो चुकी है।
पीजीआई कर्मचारी महासंघ का चुनाव 26 फरवरी को होना है। इसके लिए कर्मचारी नेता अपना प्रचार शुरू हो चुका हैं। इसके लिए शुक्रवार और शनिवार को नामांकन प्रक्रिया थी। शनिवार तक अध्यक्ष पद पर जनसंपर्क विभाग से निष्पक्ष छवि वाले नीलमणि तिवारी ने नामांकन पर्चा लेकर ताल ठोंक दी है। अभी तक ज्यादातर अध्यक्ष पद पर कर्मचारी महासंघ में तकनीशियन या चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ही अध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य पदों के लिए दावेदारी करते रहे हैं। इस बार नीलमणि के आने से चुनाव रोचक होने की उम्मीद है। वहीं, तकनीशियन संवर्ग से पूर्व अध्यक्ष रहे जितेंद्र यादव व सतीश मिश्रा ने भी नामांकन कर दिया है।
इसके अलावा महामंत्री पद पर पूर्व महामंत्री रहे धर्मेश कुमार, राम कुमार सिन्हा, केके तिवारी और अशोक कुमार ने नामांकन का पर्चा खरीदा है। मुख्य चुनाव अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि अध्यक्ष व महामंत्री पद के साथ ही करीब 21 पदों पर 45 लोगों ने नामांकन किया है। इनमें विभिन्न पदों पर पूर्व विजेता रहे पदाधिकारियों ने भी पर्चा दाखिल किया है। योगेंद्र के मुताबिक नाम वापसी 15 फरवरी को होगा। इसी दिन सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह लाटरी द्वारा आवंटित किया जाएगा।

Previous articlePGI: इलाज के लिए दिए गए मुख्यमंत्री, विधायक कोष में लाखों का घोटाला
Next articleवैलेंटाइन डे की जगह पुलवामा अमर शहीद दिवस के रूप में मनाए -डॉ सूर्यकांत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here