PGI फैकल्टी फोरम के अध्यक्ष बने प्रो. पीके प्रधान और सचिव प्रो.संदीप शाहू

0
705

लखनऊ। SGPGI फैकल्टी फोरम के चुनाव में अध्यक्ष प्रो. पीके प्रधान और सचिव प्रो. संदीप शाहू चुने गए है। कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रो. अंकुर भटनागर चुने गए इनके आलावा प्रो.अमित केसरी, प्रो.अमित रस्तोगी, प्रो. अंजली मिश्रा, प्रो.दिव्या श्रीवास्तव, प्रो.विजय उपाध्याय सहित अन्य विशेष सदस्य चुने गए है।

शनिवार को फैकल्टी फोरम का चुनाव हुआ था। इसकी मतगणना सोमवार को हुई। नव निवार्चित सचिव प्रो. संदीप शाहू ने कहा कि संस्थान की प्रगति के लिए हर स्तर पर सरकार के साथ सहयोग की मांग करेंगे। इसके साथ ही संस्थान के कर्मचारी संगठनों को साथ लेकर संस्थान हित में काम करेंगे। प्रो.साहू ने चुनाव से तीन दिन पहले पूर्व सचिव द्वारा निदेशक के चयन को लेकर जो पत्र लिखा उसे गलत करार देते हुए कहा कि फोरम का काम यह बताना नहीं है कि कौन निदेशक बने यह विशेष प्रक्रिया है।

जिसमें हम लोग राजभवन पर पूरा विश्वास रखते है, जो भी चयन होगा वह मानक के आधार पर होगा। सीनियर और जूनियर का कोई मतलब नहीं है, जो मानक को पूरा करेगा उसका चयन होगा। रिटायरमेंट के बाद दोबारा तैनाती नहीं होनी चाहिए क्योंकि किसी की अभी तक दोबारा तैनाती नहीं की गयी, तो आगे भी नहीं होना चाहिए। पदाधिकारियों ने कहा कि संस्थान के हित के लिए वह कई मुद्दों पर एक राय तैयार करने के बाद सरकार के सामने प्रस्ताव रखा जाएगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleपीजीआई: 4 वीआरएस नामंजूर, एक दे दिया इस्तीफा
Next articleमिल्क बैंक दूसरे राज्यों में होगा स्थापित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here