– एसजीपीजीआई कर्मचारी महासंघ के चुनाव के परिणाम की देर रात हुई घोषणा
– महासंघ के ज्यादातर पदाधिकारी दोबारा चुने गए
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई कर्मचारी महासंघ का चुनाव शुक्रवार को पूरा हुआ। मतदान के बाद हुई मतगणना में जितेंद्र यादव अध्यक्ष और धर्मेश कुमार फिर से महामंत्री चुने गए। इससे पहले भी यह दोनों ही अध्यक्ष और महामंत्री रहे हैं। यही नहीं ज्यादातर पदाधिकारी दोबारा चुने गए हैं।
संजय गांधी पीजीआई कर्मचारी महासंघ का चुनाव शुक्रवार को हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी योगेन्द्र कुमार भारद्वाज ने बताया कि चुनाव के बाद ही मतगणना शुरू की गई। कई चक्रों में हुई मतगणना में जितेंद्र कुमार यादव को अध्यक्ष और धर्मेश कुमार को महामंत्री घोषित किया गया है। अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में जितेंद्र ने अपने प्रतिद्वंदी पूर्व अध्यक्ष रहे सतीश मिश्रा को परास्त किया। जबकि महामंत्री में धर्मेश कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी केके तिवारी को पटखनी दी। यह दोनों ही अध्यक्ष और महामंत्री पर दोबारा चुने गए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनीता सिंह और भीमराज सिंह चुने गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर वीर सिंह व भगवती प्रसाद चुने गए। इसके अलावा वरिष्ठ मंत्री आरती वर्मा, संयुक्त मंत्री आबिद अली व मंजूलता यादव, कार्यालय मंत्री केपी सिंह, संगठन मंत्री चंद्रप्रभा व राजकुमार और कोषाध्यक्ष वीरेंद्र यादव चुने गए। जबकि प्रचार मंत्री पर निर्विरोध रमेश गौतम और विजय कुमार घोषित किए गए। कार्यकारिणी में अवधेश कुमार रावत, नंद किशोर चौरसिया, आदित्य कुमार अवस्थी, शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण पाल सिंह व सैय्यद आबिद अली रिजवी सदस्य चुने गए।