लखनऊ। संजय गांधी पी. जी.आई. में, एंडोक्राइन सर्जरी विभाग द्वारा अयोजित तीन दिवसीय सर्जिकल कार्यशाला सफलता पूर्वक संपन्न हो गयी। इस कार्यशाला का शुभारंभ, संस्थान के निदेशक डॉक्टर आर.के.धीमन के कर कमलो द्वारा 23 अप्रैल को संपन्न हुआ।
।
इस मौके पर संस्थान के सीएमएस डॉ. संजय धीरज, एंडोक्राइन सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. ज्ञान चंद, डॉ. अंजलि मिश्रा, डॉ. साबरत्नम, पीडियाट्रिक सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार, डॉ. अंकुर मंडेलिया तथा अन्य विभाग के सीनियर रेजिडेंट उपस्थित रहे।
कार्य शाला के संयोजक डॉ. ज्ञान चंद ने बताया कि तीन दिन तक चली इस कार्यशाला को जोंसन एंड जॉनसन इंस्टीट्यूट ऑन व्हील्स के सहयोग से किया गया। तीन दिन तक चली इस कार्यशाला में ओपन सर्जिकल, बेसिक तथा लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के अलावा वैस्कुलर सर्जरी की ट्रिनिंग भी दी गयी । कार्यशाला में एनिमल टिश्यू पर वैसल्स एनस्टोमोसिस और बॉवेल एनास्टोमोसिस की भी ट्रेनिंग दी गयी । संस्थान मे कार्यरत ७५ से अधिक सर्जिकल सुपर स्पेशलिस्ट सीनियर डॉक्टर्स एवं रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कुशलता पूर्वक ट्रैनिग को अनुभव ट्रैनर विक्रम की देख-रेख में संपन्न की ।
इस कार्यशाला में संस्थान के सर्जिकल सुपर स्पेशलिटी में कार्यरत विभिन्न ट्रेनी को विभिन सर्जिकल स्किल्स में कुशल अभ्यास कराया गया । कार्यशाला में एंडोक्राइन सर्जरी के अलावा, पीडियाट्रिक सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलॉजी, गैस्ट्रो सर्जरी, वैस्कुलर सर्जरी, गायनोकोलॉजी, जर्नल सर्जरी और अन्य सर्जिकल विभाग के डॉक्टरो ने भाग लिया ।












