लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के डाक्टरों को वीआरएस देने से शासन ने मना कर दिया है। इन चार डाक्टरों ने वीआरएस मांगा था। बताया जाता है कि वीआरएस मना होने पर हार्ट सर्जरी विभाग के हार्ट सर्जरी प्रो. गौरंगा मजूमदार ने इस्तीफा दे दिया। जब कि अन्य डक्टरों ने अभी इस्तीफा तो नहीं दिया, उन्होंने चेतावनी दी है कि वह भी जल्द इस्तीफा देंगे। बताया जाता है कि मेदांता सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल में बतौर विभागीय निदेशक एवं प्रमुख सीटीवीएस के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।
बताते चले कि प्रो. मजूमदार पीजीआई में 16 साल के कार्यकाल बेहद सफल रहा। उन्होंने कई जटिल सर्जरी की हैं और काफी गंभीर मरीजों का शत-प्रतिशत सफलता पूर्वक हार्ट सर्जरी कर हजारों मरीजों को जीवन दान देने मे सफलता हासिल की है। प्रो मजूमदार ने संस्थान से वीआरएस लेने के बाद मेदांता ज्वाइन किया है। बताया जाता है कि वीआरएस नामंजूर होने के बाद एक अन्य डाक्टर भी इस्तीफा देने की तैयारी में है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












