न्यूज डेस्क। अभी आपेशन के दौरान मरीज के पेट आदि में कैंसी, रूई छूटने की शिकायत तो सुनी होगी। परन्तु महाराष्ट्र में मुंबई के बाई जेरबई वाडिया अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम ने एक वर्ष की बच्ची के पेट का ऑपरेशन करके दो इंच की कान की बाली को सफलतापूर्वक निकाल लिया। सूत्रों के अनुसार कुर्ला निवासी कुशी सोनी ने दो इंच की कान की बाली निगल ली थी, जिसे डॉक्टरों ने जांच के बाद पेट का सफल ऑपरेशन कर निकाल लिया।
बच्ची को वाडिया अस्पताल में भर्ती करने के पहले अभिभावकों ने निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था, लेकिन बच्ची की तेजी से बिगड़ रही तबियत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाडिया अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
अस्पताल के आंख, कान और गला विभाग की मुख्य डॉक्टर दिव्या प्रभात ने शक्रवार को एक बयान जारी कर इसकी सूचना दी है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में बच्ची को भर्ती करने के आधा घंटे के अंदर जांच करके पेट का ऑपरेशन कर दो इंच की कान की बाली को निकाल लिया गया। जिससे बच्ची को जीवनदान मिला है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












