लखनऊ । आग की घटना के बाद लगातार ट्रामा सेन्टर में चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त करने के इंतजाम तेज किये जा रहे हैं। बुधवार को ट्रामा सेन्टर में संचालित क्रिटिकल केयर सहित 15 विभागों में मरीज एडमिट किये जाए। वहीं न्यूरोसर्जरी में तीन, आर्थोपेडिक में एक आैर सर्जरी विभाग की ओटी में दो ऑपरेशन किये गए।
कुल 97 मरीज आए, इसमें 74 मरीज भर्ती किये जाए। ट्रामा सेन्टर में क्रिटिकल केयर विभाग, आरआईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू, बाल रोग इमरजेंसी, न्यूरो सर्जरी, स्पेशल सर्जरी यूनिट, टीवीयू, मेडिसिन इमरजेंसी, मेडिसिन आईसीयू, आरएसओ, न्यूरो ट्रामा सेन्टर, आरएसओ, न्यूरो ट्रामॉ, इमरजेंसी सर्जरी आैर इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में मरीजों की भर्ती शुरू हो गयी है।












