पति की मौत पर शशिकला को 15 दिन की पैरोल

0
881

डेस्क। तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की निकट सहयोगी रही अन्नाद्रमुक की निष्कासित नेता वी के शशिकला की पति एम नटराजन की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 15 दिन की सशर्त पैरोल मंजूर की गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में यहां के पारापन्ना अग्रहारा केंद्रीय कारागार में चार साल के कारावास की सजा काट रही है। उन्हें श्रीमती शशिकला की सशर्त पैरोल आज मंजूर की गयी। इस दौरान वह थंजावूर में ही रहेंगी तथा चेन्नई नहीं जा सकेंगी।

तमिलनाडु पुलिस की ओर से पुष्टि होने के बाद उनकी पेरोल मंजूर की गयी। वह जेल से सीधे थंजावूर जाएंगी।
गौरतलब है कि श्रीमती शशिकला की दूसरी बार पैरोल मंजूर की गयी है। इससे पहले उनके पति की किडनी के प्रत्यारोपण के कारण उन्हें एक सप्ताह का पैरोल दिया गया था। उस दौरान कहा गया था कि पैरोल के दौरान वह किसी राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं होंगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू ने शुरु किया जागरूता अभियान
Next articleसीएम के निर्देश को नहीं सुना केजीएमयू ने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here