पार्थ गर्ग ने इटली में भारत का प्रतिनिधित्व किया

0
932

लखनऊ। हर साल मेडिकल स्टूडेंट एसोसिएशन आफ इंडिया और इंटरनेशनल फेडरेशन आफ मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन के द्वारा एक छात्र का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होता है लेकिन इस वर्ष राजधानी के एरा मेडिकल कालेज के पार्थ का चयन इस प्रोग्राम के लिए हुआ था। पार्थ अंतिम वर्ष एमबीबीएस के छात्र हैं।

उन्होंने इटली में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वहां प्रोस्टेट, एण्ड्रोजन रिसेप्टर सेल लाइन्स पर शोध किया। ब्रैस्टव प्रोस्टेट कैंसर के कारण व लक्षणों से संबंधित अपने तथ्य पेश किये। श्री गर्ग गत मई माह में इटली गए थे। राजधानी लौटने पर कॉलेज की डायरेक्टर एकेडमिक डाक्टर फरजाना मेंहदी ने पार्थ गर्ग की उपलब्धि की सराहना की।

Previous articleबाढ़ से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करे- जिलाधिकारी
Next articleनगराम में किसान की गोली मारकर हत्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here