लखनऊ। गोमती नगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान प्रशासन ने आये दिन ठेकेदार व वाहन चालकों में हो रहे विवाद को देखते हुए पार्किंग व्यवस्था में फेरबदल कर दिया है। प्रशासन ने पारदर्शिता के लिए जगह -जगह रेट लिस्ट लगाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा पार्किं गकर्मी ड्रेसकोड में दिखेंगे। विवादों में शिकायतों पर ठेकेदार से संस्थान प्रशासन ने स्पष्टीकरण मांगा है। संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि अगर फिर भी लापरवाही नजर आयी, तो ठेका निरस्त भी किया जा सकता है।
लोहिया संस्थान को लगातार पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले मरीजों व तीमारदारों से निर्धारित दर से अधिक शुल्क लेने व विवादों की शिकायत मिल रही थी। इन शिकायतों को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. भुवनचंद तिवारी ने गंभीरता से लेते हुए पार्कि ग ठेकेदार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लिया है। चेतावनी दी कि दोबारा शिकायत मिली, तो ठेका निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान यह भी तय किया गया है कि पार्किंग में विभिन्न स्थानों पर वाहनों के लिए निर्धारित किए गए शुल्क की लिस्ट भी जगह- जगह चस्पा करने के निर्देश दिये है। इससे मरीज व तीमारदार व अन्य पार्किंग शुल्क की सही जानकारी मिलेगी। इसके अलावा पार्किंग में मौजूद रहने वाले कर्मियों के लिए वर्दी भी अनिवार्य कर दिया गया है। वर्दी का रंग यानी की ड्रेस कोड खुद पार्किंग ठेकेदार को तय करने के लिए कहा गया है। डा. तिवारी का कहना है कि पूरे परिसर में पार्किंग कर्मी एक जैसी वर्दी में होगे। सभी जगह लिस्ट लगने से विवाद नहीं होगा। सभी व्यवस्थाओं के लिए ठेकेदार को तीन दिन का समय दिया गया है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












