पर्चा बनवाने गये मरीज को पीटा

0
690

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के आईटी सेल से जुड़े कुछ स्थानों पर कर्मचारी मरीजों के साथ लगातार अभद्रता करते आ रहे हैं। केजीएमयू प्रशासन शिकायत के बाद भी इन कर्मचारियों को क्लीनचिट दे दी जा रही है। आये दिन मरीजों व उनके तीमारदारों से झगड़ा कर लेना,गाली दे देना ,उन्हें पीट देने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। नये घटनाक्रम में शुक्रवार को जांच के लिए शुल्क जमा करने के लिए लाइन में लगे मरीज को काउंटर में बैठे कर्मचारियों ने पहले तो गाली गलौज की उसके बाद जमकर पीट दिया। इतना ही नहीं पुलिस बुलाकर मरीज को गिरफ्तार भी करा दिया। इसके अलावा एक महिला ने जो अपने आप को प्रशासनिक अधिकारी बता रही थी,उसने पूरी घटना का बीडियो बना रहे एक अन्य तीमारदार का मोबाइल छीन लिया। जिसकी शिकायत तीमारदार ने सीएमएस से भी की है।

बाजार खाला निवासी मोहम्मद फैजान का इलाज केजीएमयू से चल रहा है। डाक्टर ने उन्हें जांच कराने की सलाह दी थी। इस वजह से शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे काउंटर नंबर चार पर स्वयं शुल्क जमा करने के लिए लाइन में लगे हुये थे। दो घंटे बीत जाने के बाद भी जब जांच का शुल्क नहीं जमा हो पाया। शुल्क क्यों नहीं जमा हो रहा है और लाइन बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने जैसे ही काउंटर पर बैठे कर्मचारी से सवाल किया। वह आग बबूला हो उठा और गालियां देने लगा। इस पर फैजान ने विरोध किया तो कर्मचारीयों ने गुट बनाकर घेर लिया और पीटाई कर दी । इसके बाद खुद ही कर्मचारियों ने पुलिस बुलाकर फैजान को पकड़वा भी दिया। फैजान के मुताबिक वह साढ़े दस बजे से लाइन में लगा हुआ था। काउंटर पर बैठे कर्मचारियों ने लगातार देर होने पर सर्वर बंद होने की बात बताई। लेकिन इसी बीच अन्दर से जाने वालों को रशीद दे रहे थे। जब उनसे कारण जानना चाहा तो पहले तो गाली गलौज की । उसके बाद रटाई शुरू कर दी।

काउंटर पर बैठे कर्मचारी बसतं कुमार व अनुज ने पहले तो मरीज फैजान से अभद्रता की। उसकेे बाद मामला बनाने के लिए काउंटर पर रखे रूपयों को बिखरा दिया और शोर मचाने लगे। इसके अलावा वहां पर एक अन्य तीमारदार ने पूरे मामले का वीडियो बनाया था। उसको भी एक महिला जो अपने आप को प्रशासनिक अधिकारी बता रही थी। उसने पहले तो अदब में लिया और बाद तीमारदार का मोबाइल जब्त कर लिया। मोबाइल पाने के लिए तीमारदार ने सीएमएस से लेकर पुलिस तक के चक्कर काटे पर मोबाइल नहीं मिल सका। काउंटर पर बैठे कर्मचारियों पर मरीज व उनके तीमारदारों ने गंभीर आरोप लगाये हैं। मरीजों की माने तो कर्मचारी काम करने के बजाय मोबाइल पर गेम खेलते हैं या फिर चाय पीते नजर आते हैं। इतना ही नहीं काम करने के लिए कोई टोक दे। तो समझों उसकी सामत आ जाती है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleएक समान दवा का दाम, है टेढ़ी खीर
Next articleडा. बीसी राय नेशनल अवार्ड: केजीएमयू कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट व पीजीआई के निदेशक डा. राकेश कपूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here