लखनऊ। डेंगू बुखार आने पर प्लेटलेट्स कम होने पर उसे बढ़ाने के लिए आज कल लोग पपीते की पत्ती को पीस कर लोग सुबह खाली पेट पी रहे है। इसके सेवन ज्यादातर लोगों को पेट खराब हो जाता है आैर दस्त आने लगता है। इससे बीपी भी कम होने लगता है। तबियत ज्यादा बिगड़ जाती है। मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ डा. डी हिंमाशु ने बताया कि आज कल डेंगू की चपेट में आ रहे है। बुखार आने पर खुद डाक्टर बन जाते है आैर पपीते की पत्ती पीस कर पी लेते है। ऐसे में खाली पेट पपीते पत्ती पीस कर पीने पर अक्सर लोगों को दस्त आने लगते है आैर तबियत बिगड़ने लगी है। शरीर में पानी की कमी होने लगती है।
ऐसे में ब्लड प्रेशर भी प्रभावित होता है। उनका कहना है कि पपीते की पत्ती पीने की मनाही नहीं है, लेकिन किसी डाक्टर से परामर्श के बाद ही उसका सेवन करें, ताकि लोगों लाभ मिले। उन्होंने बताया कि अक्सर लोग बुखार या डेंगू होने पर पानी कम पीते है या फिर इतना ज्यादा पीते है कि शरीर में सूजन आ जाती है, उल्टी होने लगती है। यह लोग फ्रू ट जूस का सेवन भी लगातार करते रहते है,जब परामर्श के बाद ही जूस का चयन करना चाहिए। पानी कम पीने से ब्लड प्रेशर बिगड़ जाता है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












