पेन मेडिसिन यूनिट में अब जोड़ों के दर्द के लिए अत्यंत कम लागत पर पीआरपी (PRP) इलाज शुरू

0
52

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के पेन मेडिसिन यूनिट में अब जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों के लिए प्लेटलेट रिच प्लाज़्मा (PRP) उपचार अत्यंत कम लागत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। यह सुविधा केजीएमयू के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन की विभागाध्यक्ष प्रो तुलिका चंद्रा के सहयोग से शुरू की गई है, जिसमें पेन मेडिसिन इंचार्ज डॉ सरिता सिंह द्वारा यह प्रयास किया गया, जिससे गरीब मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती उपचार का लाभ मिल सकेगा।

प्रो तूलिका चंद्रा ने बताया कि पीआरपी थेरेपी में मरीज के स्वयं के रक्त से प्लेटलेट्स को अलग कर प्रभावित जोड़ या ऊतक में लगाया जाता है, जिससे प्राकृतिक रूप से ऊतकों की मरम्मत एवं दर्द में राहत मिलती है। यह उपचार विशेष रूप से घुटने, कंधे, कोहनी तथा अन्य जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों के लिए लाभकारी माना जाता है।

केजीएमयू प्रशासन का उद्देश्य आधुनिक एवं प्रभावी उपचार को अधिक से अधिक मरीजों तक कम लागत में उपलब्ध कराना है। इस पहल से ऐसे मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा जो महंगे निजी अस्पतालों में पीआरपी उपचार कराने में असमर्थ हैं।

पीआरपी उपचार संबंधी अधिक जानकारी एवं परामर्श के लिए मरीज पेन मेडिसिन यूनिट, केजीएमयू, लखनऊ के पेन मेडिसिन यूनिट ओपीडी कमरा न. 204 नई बिल्डिंग में संपर्क कर सकते हैं।
केजीएमयू प्रवक्ता प्रो के के सिंह ने बताया कि केजीएमयू में गरीब मरीजों के लिए हमेशा से उच्च स्तरीय इलाज माहिया कराया जा रहा है और इस क्षेत्र में लगातार प्रयास किया जा रहे हैं ताकि कम शुल्क पर उच्च स्तरीय इलाज दिया जा सके।

Previous articleधमाकेदार शुरुआत: राजकुमार हिरानी की ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ ने जियोहॉटस्टार पर रचा इतिहास, टूटे व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here