लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में सोमवार को भी सर्वर डाउन होने से सुबह से ही ओपीडी की पैथालॉजी में ब्लड सैम्पल देने से लेकर, जांच रिपोर्ट लेने तक तीमारदार व मरीज बेहाल रहे। घंटों मरीजों को लाइन में लगकर इंतजार करने के बाद भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। आलम यह था कि लाइन में शनिवार को भी सर्वर ठप रहने से नमूना जमा करने में दिक्कत आ गयी थी। आज भी ब्लड का नमूना जमा करने को लेकर बेहाल हो गये।
केजीएमयू की न्यू ओपीडी ब्लाक की पैथालॉजी में सुबह से लोग ब्लड के सैम्पल देने के लिए लाइन में लगे थे, लेकिन यहां पर सर्वर नहीं आने के कारण मरीज बेहाल थे। काफी देर तक सर्वर न अाने पर ब्लड के नमूने तो ले लिए गये, लेकिन में सुबह 11 बजे सर्वर डाउन होने बाद कोई भी ऑनलाइन कार्य नहीं हो सका है। करीब एक घंटे बाद किसी तरह इंटरनेट के माध्यम से मरीजों को जांच रिपोर्ट निकाल कर दी गयी। काफी इंतजार बाद सर्वर न आने पर केजीएमयू प्रशासन ने सभी ब्लाक में मैनुअल पर्चे बनाने के आदेश दिए। वहीं शनिवार को भी सर्वर डाउन होने से तमाम मरीजों के सैंपल नहीं लिए जा सके। ऐसे में मरीजों को दोबारा सैंपल निकलवाकर जमा करना पड़ा।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











