ओपीडी बंद रखेंगे यह डाक्टर…

0
642

लखनऊ। नेशनल मेडिकल काउंसिल बिल ( एनएमसी) के खिलाफ इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन पूरे देश में शनिवार को विरोध प्रदर्शन करेगा। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान राजधानी में सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक निजी क्षेत्र के डाक्टर काम काज बंद करके विरोध दर्ज करायेंगे। विरोध में ओपीडी सेवाओं से लेकर सर्जरी तक बंद रहेगी। इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाएं ही बहाल रहेंगी।

आईएमए लखनऊ के सचिव डा.जे.डी.रावत ने बताया कि नेशनल मेडिकल काउंसिल बिल का विरोध प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है। इस बिल के आ जाने के बाद नौकरशाही को बढ़ावा मिलेगा। इंसपेक्टर राज अपने चरम पर होगा। इतना ही नहीं अपनी ही संस्था में डाक्टरों को उचित व जनहित में फैसला लेने का अधिकार नहीं होगा। इसके अलावा भारत के किसी भी मेडिकल यूनिवर्सिटी व कालेज से एमबीबीएस पूरा करने के बाद एक बार फिर डाक्टर बनने के लिए परीक्षा देनी होगी। उसके बाद ही कोई डाक्टर बन सकेगा, जबकि एमबीबीएस करने के दौरान एक छात्र तीन दर्जन परीक्षा देता है।

उसके बाद ही डाक्टर बनता है। अब एक और परीक्षा का भार डाला जा रहा है। साथ ही मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की 50 प्रतिशत सीटें सरकार के पास बाकी की सीटों पर कालेज प्रबंधन का कब्जा होगा, जिसपर कालेज प्रबंधन मनमाफिक फीस लेकर एमबीबीएस में दाखिला देगा, जिससे अनिमितता और बढ़ेगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleचिकित्सक शिक्षक की भर्ती टली
Next articleडायरिया से न हो मौत सभी की जिम्मेदारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here