ऑनलाइन मेडिसन एप्स पर सर्च करने की संख्या बढ़ी

0
756

डेस्क। अपने देश में भी गूगल पर ऑनलाइन मेडिसन एप्स अधिक ज्यादा सर्च होना शुरु हो गये है। इस बारे में मेरापेशेंट एप के संस्थापक और चेयरमैन मनीष मेहता ने बताया कि भारत में जीवनशैली की ज्यादातर बीमारियों के बढने से लोगों में उसकी इलाज की चिंता बढ़ती जा रही है। इसके अलावा कुछ विशिष्ट वायरस को लेकर लोगों में चिंता बढ़ी है। इसका प्रमुख कारण अपर्याप्त बुनियादी ढांचे और संसाधनों के अभाव है।

उन्होंने बताया कि भारत में ई-फार्मेसी बाजार का अनुमानित आकार 1000 करोड़ रुपए है जो परंपरागत भारतीय फार्मा बाजार का सिर्फ एक फीसदी है, जो 2025 तक बढ़कर 10-15 फीसदी तक हो सकता है। उन्होंने बताया कि अगर देखा जाए तो भारत के बाद पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल ऐसे देशों की सूची में है जहां पर ऑनलाइन मेडिसन और हेल्थ सर्विस प्लेटफाम्र्स की ऑनलाइन सर्च कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन मेडिसन पर सर्च के मामले में भी भारत के पश्चिमी बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड और ओडिशा शीर्ष पांच राज्य हैं जहां लोग ऑनलाइन दवाइयों और मेडिकल एप्स के लिए गूगल पर सर्च कर रहे हैं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleआठ नहीं 29 मेडिकोज को करें निलम्बित
Next articleकुलसचिव कार्यालय में शार्ट सर्किट, हड़कम्प

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here