लखनऊ । राजधानी में बृहस्पतिवार को दो नए इलाकों को हॉट स्पॉट इलाका घोषित किया गया है। इन नये हॉट स्पॉट इलाकों में फातिमा अस्पताल व न्यू हैदराबाद के मर्चेट अर्पाटमेंट में को शामिल किया गया है। अब राजधानी में हॉट स्पॉट बढ़कर 11 हॉट स्पॉट हो गए हैं। निर्देश के बाद दोनों क्षेत्रों में बैरीकेटिंग लगाकर सील कर दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग टीम लोगों के नमूने लेने के लिए जुटी हुई है। इन इलाके में सैनिटाइज करवाया जाएगा।
सीएमओ डा. नरेंद अग्रवाल ने बताया कि निशातगंज स्थित फातिमा अस्पताल का चार लोगों का स्टाफ कोरोना पॉजिटिव निकला था। जिसके बाद फातिमा अस्पताल की कुछ यूनिट को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया था। कोरोना संक्रमण ने फैले इसके लिए फातिमा अस्पताल को नया हॉटस्पॉट बनाया गया है। यू हैदराबाद के मर्चेट अर्पाटमेंट में दो मरीज सामने आने बाद इसे भी हॉट स्पॉट में शामिल किया गया है। इलाके में संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं।












