नर्सिंग होम में बदल दिया बच्चा, डीएनए जाँच की मांग

0
845

मुरादाबाद –  शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक नर्सिंग होम में नवजात बच्चा बदले जाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने इस संबंध में थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। परिजनों के मुताबिक 11 सितम्बर को महिला को एक बेटा जन्मा था लेकिन अस्पताल ने उनके हाथ में बेटी थमा दी। वहीं अस्पताल प्रशासन ने कहीं से कोई लापरवाही न होने की बात कही है जिसके बाद हंगामा कर रहे परिजनों ने डीएनए टेस्ट की मांग कर दी है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित चुग नर्सिंग होम का है जहाँ बीते दस सितम्बर को नया गांव निवासी राहत अली ने अपनी गर्भवती पत्नी शबीना को प्रसव पीड़ा के उपरांत भर्ती कराया था। उनका इलाज डा0 रूबी के अधीन चल रहा था।
महिला के पति राहत अली के मुताबिक उसी रात शबीना ने एक शिशु को जन्म दिया। जहाँ डॉक्टर ने उन्हें लड़की होने की बात बता कर बच्ची सौप दी। दूसरे दिन मंगलवार रात जब ड्यूटी पर दूसरी नर्स निशा आई तो उसने लड़की देख कर हैरानी जताई और लड़का पैदा होने की बात कही।

इसके बाद रात होने पर नर्सिंग होम के डॉक्टर से संपर्क नहीं हो सका। वहीं बुधवार सुबह इसी बात को लेकर अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। डॉक्टरों ने किसी भी लापरवाही की बात से इनकार कर दिया और लड़की ही पैदा होने की बात कही। वहीं इस हंगामे के बीच सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुच गई। परिजनों को किसी तरह शांत किया गया। बाद में परिजनों ने सिविल लाइन थाने में कार्यवाही को लेकर एक तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में अपनी जाँच शुरू कर दी है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleवायरल फीवर से नवोदय विद्यालय के आधा सैकड़ा बच्चे बीमार
Next articleस्वाइन फ्लू के मरीज की मौत, प्रदेश में पहली मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here