नर्सिंग छात्रों से इसके नाम पर वसूली !

0
677

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कल्चरल समारोह रैपसोडी के नाम पर नर्सिंग छात्रों से वसूली का आरोप लगा है। नर्सिंग छात्रों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। रैपसोडी कार्यक्रम के लिए पैसे की व्यवस्था केजीएमयू के डॉक्टर अन्य प्रायोजक कंपनियों से करते आए हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। कार्यक्रम के आयोजक छात्र नर्सिंग छात्रों पर पैसे देने का दबाव बना रहे हैं, जिससे नर्सिंग छात्र-छात्राओं में काफी आक्रोश है।

नर्सिंग छात्रों की माने तो सभी छात्रों से पैसे देने के लिए कहा गया है। आयोजकों ने यह भी कहा है कि जो छात्र-छात्राएं पैसे नहीं देंगे उनके विरूद्घ कार्रवाई की जाएगी, इस बात से छात्र-छात्राओं में नाराजगी है। छात्र-छात्राओं ने इसका विरोध करते हुए शनिवार को संस्थान में प्रदर्शन किया। छात्रा-छात्राओं की माने तो उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए आज तक पैसा नहीं दिया है तो इस बार उनके ऊपर क्यो दबाव बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि हर वर्ष रैपसोडी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें मेडिकल छात्र, संस्थान केवरिष्ठï डॉक्टर समेत अन्य लोग भाग लेते हैं। खेल-कूद प्रतियोगिता के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

इन प्रतियोगिताओं ने राजधानी के अन्य मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस व बीडीएस छात्र भाग लेते हैं। इस प्रकरण के बारे में जब संस्थान के सीएमएस प्रो. एसएन शंखवार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। जानकारी करेंगे और इसकी जानकारी संस्थान के वरिष्ठï अधिकारियों को भी देंगे। यदि पैसे के लिए कोई दबाव बनाया जा रहा है तो गलत है। आयोजकों की माने तो इस बार कार्यक्रम में नर्सिंग छात्रों को भी जोड़ा जाएगा। जो छात्र पैसा नहीं देना चाहता है उस पर दबाव नहीं बनाया जाएगा। दिसम्बर के आखिरी हफ्ते में रेपसोडी कार्यक्रम की शुरूआत होनी है।

Previous articleलंदन के डॉक्टर यहां लेंगे ट्रेनिंग
Next articleविटामिन डी की कमी से हो सकता है यह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here