Kgmu: नर्सिंग तथा इन 4000 आउटसोर्सिंग व संविदा कर्मियों का वेतन नहीं मिला

0
532

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में लगभग 4000 आउटसोर्सिंग व संविदा पर नर्सिंग, पैरामेडिकल, लैब टेक्नीशियनों के साथ कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिल पाया है। दीपावली व अन्य त्योहार नजदीक होने से सभी परेशान है। सभी का कहना है कि यह पहला महीना नहीं है, जब आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वेतन मिलने में देर हुई हो। यह समस्या बीते तीन महीने से आउटसोर्सिंग कर्मचारी झेल रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बीते तीन महीने से आउट सोर्सिंग के साथ संविदा पर नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल, लैब टैक्नीशियन, कम्प्यूटर आपरेटर के अलावा अन्य कर्मचारियों को वेतन 15 से 25 तारीख के बीच में मिल रहा है, लेकिन अक्टूबर महीने में त्योहारों की शुरूआत होने से सभी को जल्दी वेतन मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक वेतन नहीं मिल पाया है। समय पर वेतन न मिलने से परेशान आउटसोर्स व संविदा कर्मियों ने सोमवार को प्रशासनिक भवन पर एकत्र होकर प्रदर्शन कर सकते है, हालांकि अवकाश का दिन होने की बात सामने आने के बाद अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

नाम न छापने की शर्त पर आउटसोर्स कर्मचारियों ने बताया कि मिश्रा सिक्योरिटी, जीम कंपनी और अरूणोदय कंपनी के तहत काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिल पाया है, जबकि दूसरी कंपनी के तहत काम करने वाले दो हजार कर्मचारियों को समय पर वेतन दिया गया है। कर्मचारियों ने कहा उनके साथ दो तरह का व्यवहार हो रहा है। इससे पहले महीने की सात तारीख तक पैसा आ जाया करता है, लेकिन बीते तीन महीने से वेतन देर से मिलने की दिक्कत आ रही है।

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि सभी को समय से वेतन दिये जाने के निर्देश है। बहुत से लोगों को वेतन मिल चुका है। जिन लोगों को अभी तक वेतन नहीं मिला है। जल्द ही उनकों भी वेतन मिल जायेगा।

Previous articleशहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है सरकार: सीएम
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here