लखनऊ। अटेवा एवं एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बन्धु के आवाह्न पर एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु आज काला दिवस मनाने की घोषणा की गई है उसी क्रम में आज बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ में राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री व प्रधान महासचिव चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ अशोक कुमार के नेतृत्व में समस्त नर्सिंग संवर्ग, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नी,आप्टोमैटिर्स्ट, एक्स-रे, एवं अन्य सभी लोगों ने काला फीता बांधकर नई पेंशन व्यवस्था का विरोध किया.
पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की. वरना किसी भी हद तक आंदोलन के लिए जाने को बाध्य होंगे. क्योंकि आज ही के दिन 1 अप्रैल 2005 को पुरानी पेंशन बंद की गई थी,
परन्तु जब राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, में पुरानी पेंशन बहाली हो सकती है तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं जब जीएसटी, इन्कमटैक्स,रेल किराया, पेट्रोल,डीजल, टोल टैक्स सब एक समान पूरे देश में है तो पुरानी पेंशन व्यवस्था सभी को क्यों नहीं, सरकार से मांग है कि अतिशीघ्र निर्णय लेकर पूरे देश में एक समान पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करें।












