NEWs- केजीएमयू में संयुक्त रुप से प्रारंभ किए गए उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि नीलिमा कटियार राज्यमंत्री के द्वारा इस बात की प्रशंसा की गई कि देश में उत्तर प्रदेश पहला राज्य है ,जो एनएसएस के युवाओं को इस तरह का प्रशिक्षण देकर समाज को एक बड़ी हेल्थ मैनपावर जल्द ही उपलब्ध कराएगा।
कार्यक्रम की गेस्ट ऑफ ऑनर मोनिका गर्ग ,एडीशनल चीफ सेक्रेट्री, हायर एजुकेशन ,यूपी गवर्नमेंट ने इस कार्यक्रम में वर्चुयली उपस्थिति प्रदान की। कार्यक्रम के विशेष अतिथि आलोक कुमार राय , वाइस चांसलर , लखनऊ विश्वविद्यालय ,ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय इस प्रोग्राम को पूर्ण रूप से सहयोग देगा।
तत्पश्चात प्रोफेसर एके सिंह ,डायरेक्टर, राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज एवं वाइस चांसलर, अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस अतिमहत्वपूर्ण गतिविधि को विभिन्न प्रमुख संस्थान एक मंच पर आयोजित करवा रहे हैं। विशेष अतिथि डॉ राजीव लोचन डायरेक्टर बलरामपुर अस्पताल लखनऊ ,ने युवाओं का योगदान ,सड़क सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में आए हुए अतिथि डॉ अशोक कुमार श्रोति, ने इस कार्यक्रम को एक ऐतिहासिक क्षण संबोधित किया एवं बताया एनएसएस के युवा कम्यूनिटी हेल्थ एम्बस्डर बनकर राज्य एवं देश की सेवा करेंगे। अतिथि Dr अंशुमाली शर्मा, ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी ने इस प्रशिक्षण की महत्वता को देखते हुए कार्यक्रम की पूरी प्रशिक्षण संपूर्ण राज्य में जल्द ही शुरू करने की महत्वता को बताया। कार्यक्रम के अतिथि डॉ जमाल मसूद प्रोफेसर एंड हेड डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन ,केजीएमयू ने बताया की युवाओं का प्रशिक्षण अति महत्वपूर्ण है एवं कार्यक्रम की महत्वता को बताया। यह प्रोग्राम बलरामपुर अस्पताल लखनऊ, डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन केजीएमयू ,डिपार्टमेंट ऑफ यूरोलॉजी केजीएमयू, डिपार्टमेंट ऑफ एंडोक्राइन सर्जरी केजीएमयू ,फैसिलिटी ऑफ़ डेंटल साइंसेस केजीएमयू ,अटल बिहारी वाजपई मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ ,राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लखनऊ, एनएसएस यूनिट यूनिवर्सिटी ऑफ़ लखनऊ, डिपार्टमेंट ऑफ योगा एंड नेचरोपैथी लखनऊ यूनिवर्सिटी ,इग्नू रीजनल सेंटर लखनऊ, एवं एसोसिएशन ऑफ रिसर्च द्वारा संयुक्त तौर पर आयोजित कराया गया ।
प्रोग्राम में यह संस्थाएं सामूहिक तौर पर अपना योगदान दे रही है।
प्रोग्राम के एक्सपर्ट/ इंस्ट्रक्टर/ ट्रेनर, डा. प्रेम लता, प्रेम राज सिंह, डॉक्टर रामनरेश यादव ,डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी , विजय कुमार सिंह, डॉ सतीश कुमार ,मिस्टर अमित रंजन राय , सुरेश चंद्र रावत ,मिस रुचिता चौधरी ,डॉक्टर कीर्ति श्रीवास्तव, डॉक्टर तुलिका चंद्रा, डॉ अर्चना शुक्ला ,डॉक्टर हीमा बिंदु नायक ,मिस शालिनी श्रीवास्तव, डॉ अमरजीत यादव, डॉक्टर पुष्प लता संखवार, डॉक्टर एसएन शंखवार, डॉ आनंद कुमार मिश्रा ,प्रोफेसर शालिनी गुप्ता , डॉक्टर तेजवीर सिंह, डॉक्टर कीर्ति विक्रम सिंह एव Faculty आफ डेंटल साइंस।
प्रोग्राम के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ राजीव मिश्रा ने प्रोग्राम के प्रारूप एवं आगामी होने वाली प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से बताते हुए देश के लिए इस प्रोग्राम की महत्वता को दर्शाया।
इग्नू के डॉक्टर कीर्ति विक्रम सिंह ने इस परियोजना मैं इग्नू रीजनल सेंटर की ओर से पूर्ण रूप से सहयोग करने का अब शासन दिया।एवं यूपी के अमित जी ने इस प्रोजेक्ट में वित्तीय तरीके से सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में दंत संकाय, केजीएमयू के छात्र –छात्राओं द्वारा एक रैली का आयोजन भी किया गया, जिसका उद्देश्य रोड सेफ्टी के साथ-साथ ओरल हाइजिन, हेल्थ एवं ओरल कैंसर के प्रति भी जागरूक करना था |जिसका संचालन नीलिमा कटियार राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ,के द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया | रैली में डा0 अनिल चंद्रा ,अधिष्ठाता दंत संकाय ,डा0शालिनी गुप्ता ,डा0 जितेन्द्र राव,डा0रमेश भारती,डा0प्रियंका ,डा0राजीव एवं डा0अरुणेश आदि सम्मिलित हुए |












