राजधानी में म्यूकरमाइकोसिस के अब 29 मरीज

0
1157

 

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में रविवार को ब्लैक फंगस के नौ नये मरीज भर्ती किए गए हैं। यहां पर अब ब्लैक फंगस संक्रमण के कुल 22 मरीज भर्ती है। राजधानी में अब 29 मरीज ब्लैक फंगस के हो गए हैं, जिन का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा 2 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
केजीएमयू, लोहिया संस्थान व निजी क्षेत्र के अस्पतालों में इसके मरीज लगातार भर्ती हो रहे हैं। सबसे ज्यादा संख्या किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में ब्लैक फंगस के मरीजों की है। यहां पर पहले से 13 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ सुधीर ने बताया रविवार को ब्लैक फंगस के 9 नए मरीज भर्ती कराए गए हैं। यह सभी मरीज अलग-अलग जनपदों से रेफर होकर आए हैं। इनमें कई मरीजों की हालत गंभीर भी बनी हुई है। यहां पर अब कुल 22 मरीजों का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जा रहा है। उनका दावा है कि सभी मरीजों का इलाज चल रहा है, अभी किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। इसके अलावा लोहिया संस्थान में 3 मरीज भर्ती है जिन का इलाज किया जा रहा है। जबकि निजी अस्पताल में ब्लैक फंगस के 4 मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। बताते चलें राजधानी में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। विभिन्न निजी अस्पतालों में कई मरीज भर्ती हैं, जिनकी जानकारी अभी स्वास्थ्य विभाग को नहीं है। बताया जाता है कि स्वास्थ विभाग में सभी निजी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि अगर इस प्रकार का कोई मरीज भर्ती होता है तो उसकी जानकारी उन्हें दी जाए।

Previous articleब्लैक फंगस से एक और मरीज की मौत
Next articleकोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए कार्य योजना तैयार : सीएम योगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here