लखनऊ। किं ग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय का सर्वोच्च हीवेट, चांसलर तथा चिकित्सा विश्वविद्यालय मेडल इस बार एमबीबीएस के नितिन भारती के नाम रहा। नितिन ने एमबीबीएस में टॉप पर रहते हुए तीनों प्रमुख मेडल जीत कर बाजी मार ली है। इसके अलावा दंत संकाय का प्रमुख गोविला गोल्ड मेडल अंजलि मल्ल के नाम रहा। केजीएमयू में मेडल हासिल करने वालों में 50 फ़ीसदी से अधिक छात्र हैं और अन्य छात्राएं है।
केजीएमयू प्रशासन ने दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले मेधावियों की लिस्ट मेडल की लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी गई है। इसमें 44 छात्र छात्राओं के साथ दो संकाय सदस्यों को भी अवार्ड दिया जाएगा। एमबीबीएस के नितिन भारती ने हीवेट और चांसलर के साथ 15 अवार्ड और दो बुक प्राइस हासिल किए हैं। इसी तरह आकांक्षा ने यूसी चतुर्वेदी गोल्ड मेडल के साथ आठ अन्य मेडल भी हासिल किए हैं। इन्हें दो बुक प्राइस भी मिला है। अंजलि सिंघल को प्रोफेसर देवेंद्र गुप्ता गोल्ड मेडल के साथ कुल 4 मेडल 2 बुक प्राइस मिला है। दंत संकाय का प्रमुख गोविला गोल्ड मेडल अंजलि मल्ल के नाम रहा। अंजलि ने कुल 7 मेडल हासिल किए हैं। शुक्रवार को केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉक्टर. सुधीर सिंह ने बताया कि समारोह में 46 लोगों को मेडल, बुक प्राइज , सर्टीफिकेट अवॉर्ड दिए जाएंगे। इस दौरान कुल 86 अवॉर्ड बांटे जाएंगे। इसमें 73 मेडल होंगे, शेष बुक व कैश प्राइज होंगे। मेडल में 70 गोल्ड मेडल होंगे। तीन सिल्वर मेडल प्रदान किए जाएंगे। स्थापना दिवस के मेडल सूची दूसरी जारी की जाएगी। मेडल हासिल करने वालों में 50 फ़ीसदी से अधिक छात्र हैं और अन्य छात्राएं है।












