लखनऊ। गोमती नगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक में बुधवार को लगभग डेढ़ घंटे बिजली गुल रही। ओपीडी के समय बिजली गुल होने से पर्चा काउंटर लेकर एक्सरे, अल्ट्रासाउंड समेत अन्य पैथालॉजी जांच प्रभावित हो गयी। इस कारण मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। समय पूरा होने पर अन्य मरीजों को तो अगले दिन की डेट जांच के लिए दे दी गयी है।
बताते चले कि लोहिया संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक में बुधवार दोपहर 12:30 बजे बिजली चली गयी। जनरेटर बैकअप न मिलने पर पूरे परिसर अंधेरे हो गया। ओपीडी से लेकर गैलरी से लेकर वार्ड तक में अंधेरा छा गया। जिस वक्त बिजली गयी वह तीमारदारों व मरीजों के लिए महत्वपूर्ण समय था। हर कोई कुछ न कुछ काम करा रहा था। कोई पर्चे बनवा रहा था, तो कोई जांच शुल्क आदि के लिए लाइन में लगा था। यही नहीं मरीजों का एक्सरे, एमआरआई आदि जांच करीब डेढ़ घंटे तक प्रभावित रही। जनरेटर का बैकअप इतना कमजोर था कि कि बड़ी मशीनें लोड नहीं उठा सकी। इसलिए अन्य सामान्य दिनों के बजाए बुधवार को कम मरीजों की जांचें हो सकी। ओपीडी में भी इलाज प्रभावित रहा। ओपीडी में आए मरीजों के साथ वार्डों में भर्ती मरीजों को भी दिक्कत हुई। ओपीडी के ज्यादातर मरीजों को अगले दिन की वेंटिंग में डाल दिया गया आैर बृहस्पतिवार को बुलाया गया है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












