निजी लैब पर कार्रवाई सम्भव

0
618

लखनऊ। हजरतगंज के नरही में शुक्रवार को निजी लैब की जांच में कोरोना पॉजिटिव आयी महिला की रिपोर्ट दोबारा जांच के बाद निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग गंभीर हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिला का पुराना सैंपल निजी लैब से मांगा गया है, अगर उस सैंपल की जांच भी निगेटिव आती है, तो लैब पर सख्त कार्रवाई किया जाना तय है।
बताते चले कि गर्भवती महिला से पहले उसके परिवारजनों व जिस निजी अस्पताल में वह दिखाने गई थी, उन सभी की रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है। इस महिला की फाइनल रिपोर्ट नहीं आने के पूर्व नरही में पहला संक्रमित मामला होने की वजह से हजरतगंजवासी भी तीन दिनों तक दहशत के साये में थे।

सीएमअो डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि महिला का पुराना सैंपल निजी लैब से मांगा गया है, अगर उस सैंपल की जांच भी निगेटिव आती है तो लैब पर कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने बताया कि अगर निजी लैब की जांच में किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो पहले हम लोग उसकी जांच कराते हैं, अगर दोनों रिपोर्ट में कोई फर्क होता है तो जिस सैंपल से निजी लैब ने जांच की थी, उसे भी मंगाया जाता है। फिर उसकी भी जांच कराई जाती है। यह गड़बड़ी राजधानी में कई बार हो चुका है, जब किसी निजी लैब की जांच में संक्रमित मिले मरीज की रिपोर्ट बाद में निगेटिव करार दी गई हो। इससे पहले साउथ सिटी के सैनिक विहार में एक युवती व एक निजी अस्पताल की संक्रमित नर्स का सैंपल भी बाद में निगेटिव आ चुका है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसदर में फिर एक कोरोना पाजिटिव
Next articleदो कोरोना वारियर्स ने किया प्लाज्मा डोनेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here