स्वास्थ्य संचार को मजबूत बनाना जरूरी

0
1766

लखनऊ . स्वास्थ्य संचार के सुदृढ़ीकरण हेतु एक कार्यशाला का आयोजन सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सौजन्य से किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने किया। कार्यशाला में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में एक प्रस्तुतीकरण अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी है NUHM डॉक्टर अजय राजा द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस कार्यशाला में सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,अधीक्षक बी.के.टी.डा. मिलिंद वर्धन ,वीरांगना अवंती बाई चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सलमान एक नगरीय आशा श्रीमती सुनीता तथा समाचार पत्रों एवं टीवी चैनलों के पत्रकार बंधुओं द्वारा भाग लिया गया।

इस कार्यशाला में बोलते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए मीडिया का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी मीडिया को किसी भी प्रकार की जिज्ञासा हो तो वह कभी भी मुझसे संपर्क कर सकते हैं ।उनके प्रत्येक सवाल का जवाब दिया जाएगा। कार्यशाला को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा डी.के.बाजपेई, डॉक्टर एस के रावत,डा.संजय कुमार तथा जिला मलेरिया अधिकारी डी.एन. शुक्ला ने भी संबोधित किया ।कार्यशाला में अवंतीबाई चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सलमान ने कंगारू मदर केयर के विषय में विस्तार से बताया कि कैसे उन्होंने 2016 में 6 बेड के 1 वार्ड का प्रारंभ किया था जिसमें अब 24 बेड हो चुके हैं, और इस वार्ड में अब तक 424 बच्चों को कंगारू मदर केयर द्वारा स्वस्थ किया गया है।

गृह आधारित नवजात देखभाल के बारे में भी उनके द्वारा विशिष्ट जानकारी दी गई। बीकेटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ मिलिंद वर्धन ने कहा कि उनके चिकित्सालय में भी कंगारू मदर केयर के द्वारा नवजात शिशुओं का बेहतर इलाज किया जा रहा है ।उन्होंने पत्रकार बंधुओं को आव्हान किया कि वे आकर उनके चिकित्सालय की व्यवस्था देखें जो कि अब पहले से बहुत ज्यादा अच्छी हो चुकी है और जब मीडिया द्वारा ऐसे अच्छे सरकारी अस्पतालों का भ्रमण कर उनके बारे में अपने समाचार पत्र से जन सामान्य को भी इस बात की जानकारी दी जायेगी कि सरकारी अस्पतालों में भी अच्छा सस्ता इलाज सुलभ है, तो बेबी इन अस्पतालों में इलाज के लिए आएंगे और इस प्रकार गरीब जनता की गाढ़ी कमाई प्राइवेट अस्पतालों में खर्च होने से बच जाएगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleतंबाकू से हर साल १२ लाख लोग गवां रहे जान
Next articleसिर्फ हाथ साफ करते रहो आैर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here