Advertisement
Home India नौ क्षेत्रीय भाषाओं में जल्द चलेगा कौशल विकास का पाठ्यक्रम

नौ क्षेत्रीय भाषाओं में जल्द चलेगा कौशल विकास का पाठ्यक्रम

0
1114

डेस्क। नौ क्षेत्रीय भाषाओं में तैयार किया जा रहा है कौशल विकास का पाठ्यक्रम शुरु किया जा रहा है। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने प्रधानमंाी नरेंद्र मोदी के महत्चकांक्षी कौशल विकास अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के समस्त पाठ्यक्रमों को नौ क्षेत्रीय भाषाओं में तैयार किया जा रहा है।

श्री हेगड़े ने प्रशिक्षण तथा कौशल विकास से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ यहां एक बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी लोगों विशेषकर युवाओं का कौशल विकास करना है। इसके लिए सरकार ने विस्तृत योजना तैयार की है। लोगों का उनकी भाषाओं में ही कौशल विकास करने के लिए क्षेाीय भाषाओं में पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने कौशल विकास केंद्र खोलने के लिए संबंधित दिशा निर्देशों में बदलाव किया है और इस संबंध में फर्जीवाड़ा नहीं देने दिया जाएगा। कौशल विकास खोलने और उनका संचालन करने के लिए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। हाल में दो लाख युवाओं को प्रशिक्षण देने और कौशल विकास करने का दावा किया गया था लेकिन वास्तव में ये माा 80 हजार थे।

उन्होंने कहा कि कौशल विकास केंद्रों को राज्य सरकारों, विश्वविद्यालयों और स्कूलों से जोड़ने के लिए विचार किया जा रहा है। इसके लिए मानव संसाधन विकास मंाालय के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का इरादा कौशल विकास कार्यक्रम को निजी क्षेत्र से निकालकर सार्वजनिक क्षेत्र में लाने का है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleजरा सी चूक! जिंदगी की जंग लड़ रही जच्चा
Next article… तो यहाँ से मिलती थी फर्जी डिग्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here