न्यूज। कर्नाटक के हावेरी जिले के एक कॉलेज में परीक्षा में नकल रोकने के लिये अजीब तरीका अपनाने का मामला सामने आया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 16 अक्टूबर को जब छात्र परीक्षा में बैठे तो उन्हें कार्टन (गत्ते का डिब्बा) दिया गया, जिसमें सिर्फ सामने की तरफ का हिस्सा काटा गया था। इस कार्टन को पहनाकर छात्रों की परीक्षा ली गई, ताकि वे नकल के लिये इधर उधर न देखें आैर उनकी नजरें सिर्फ प्रश्न पत्र आैर उत्तर पुस्तिका पर रहें।
सूत्रों ने कहा कि कॉलेज के अधिकारियों ने इसे नकल रोकने के लिये एक ‘प्रयोग’ बताया। हालांकि जैसे ही कार्टन पहने छात्रों की तस्वीरें वायरल हुईं, शिक्षा विभाग के अधिकारी कॉलेज पहुंचे आैर उसे रुकवाया। अधिकारियों ने कहा कि कॉलेज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कर्नाटक के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस. सुरेश कुमार ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। किसी को भी ये अधिकार नहीं है कि वे छात्रों के साथ जानवरों की तरह व्यवहार करे। इस विकृति से सख्ती से निपटा जाएगा।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.
♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें
आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।












