लखनऊ। कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी में रेलवे अस्पताल को नान- कोविड हॉस्पिटल घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चयन कर जल्द ही दस अन्य अस्पतालों को भी नान कोविड करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल अभी तीनों बड़े चिकित्सा संस्थानों में मौजूद डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल अभी बने रहेंगे।
राजधानी में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी को देखते हुए अब अस्पतालों को नान कोविड करना शुरू कर दिया है। इस क्रम में आंकड़ों को देखते हुए रेलवे हॉस्पिटल को कोरोना सूची से अलग कर दिया गया है। अब प्राइवेट अस्पतालों में भी तीन बड़े चिकित्सा को छोड़कर अन्य जगह मरीज नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में इन अस्पतालों को अगले सप्ताह तक नान कोविड घोषित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। वही आलमबाग स्थित लोक बंधु हॉस्पिटल सहित अन्य अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए अलग से यूनिट बनाने की तैंयारी है। इससे यहां सामान्य मरीजों की ओपीडी और भर्ती करने की सुविधाएं पहले की तरह बहाल कर दी जाएगी।
सीएमओ डॉक्टर संजय भटनागर ने बताया कि अगले सप्ताह पूरी स्थिति की समीक्षा करने के बाद अस्पतालों को नान कोविड घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी
।












