म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के मरीज लगातार बढ़ रहे

0
823

 

 

 

 

लखनऊ। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सबसे ज्यादा  म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के मरीज किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती हो रहे हैं। शुक्रवार को राजधानी के केजीएमयू सहित विभिन्न अस्पतालों में 27 नये मरीज भर्ती किए गये है। केजीएमयू के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने छह गंभीर मरीजों की सर्जरी की है, जिनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कोरोना संक्रमण के मरीजों के बाद अब ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती हो रहे हैं। यहां प्रदेश भर से अब तक 96 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉक्टर सुधीर सिंह के अनुसार 24 घंटे के दौरान 23 मरीज नये भर्ती किए गए हैं। उन्होंने बताया ब्लैक फंगस के छह गंभीर मरीजों की सर्जरी की गई है। सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीमें लगातार मरीजों की निगरानी कर रही हैं। इसी प्रकार ब्लैक फंगस के चार नये मरीज लोहिया संस्थान में भर्ती किए गए हैं। कानपुर के एक मरीज को भर्ती किया गया है। लोहिया संस्थान में अब तक 12 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। इनमें एक मरीज इलाज के दौरान दम तोड़ चुकी हैं। प्रवक्ता श्री केश के अनुसार भर्ती मरीजों की तबीयत स्थिर बनी हुई है। वहीं आलमबाग स्थित निजी अस्पताल में भी एक मरीज भर्ती किया गया है। फैजाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में अब तक 20 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इसके अलावा सिप्स हॉस्पिटल में 6 मरीज भर्ती चल रहे हैं।

Previous articleअब व्हाइट फंगस संक्रमण का डर
Next articlePGI : प्रो गौरव अग्रवाल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here