लखनऊ। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का हालचाल लेने मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शहीद पथ के समीप स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जब उनसे मिलने पहुंचे और उनका हाथ जोड़कर अभिवादन किया, तो लालजी टंडन ने आंखें खोलीं और अपना हाथ उठाकर शिवराज को आशीर्वाद दिया।बताते चलें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लालजी टंडन को देखने शाम को करीब 4 बजे आये थे, जब शिवराज सिंह लालजी टंडन को देखने पहुंचे तो उन्होंने उनका अभिवादन करते हुए कहा उनका हौसला बढ़ाया, उन्होंने कहा कि ‘बाबूजी…जल्दी स्वस्थ हो जाइए े, मंत्रिमंडल का विस्तार करना है। इस दौरान श्री टंडन ने अपना हाथ उठाकर शिवराज सिंह को आशीर्वाद भी दिया।
अस्पताल के मेडिकल डाइरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने बताया कि उन्होंने बताया कि वेंटीलेटरी सपोर्ट पर भर्ती श्री टंडन की हालत गंभीर लेकिन पहले से स्थिर है। उनकी इलेक्टिव डायलिसिस हो रही है। आपको बताते चलें कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को बीती 11 जून की सुबह सांस की दिक्कत, पेशाब की परेशानी और बुखार के चलते मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया था। इसके उपरांत विशेषज्ञों द्वारा किए गए परीक्षण और इलाज के बाद उनका एक सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया। प्रोसीजर के पेट में ब्लडिंग होने लगी थी , जिसके चलते उनका इमरजेंसी सर्जरी की गई थी जो कि सफल रही थी।












