मेरे लिए घर वापस जैसा : डा. नरेश त्रेहन

0
1032

लखनऊ। मेदांता के संस्थापक डॉ. नरेश त्रेहन ने कहा कि मेदांता लखनऊ की स्थापना से उनका 50 वर्षों का सपना साकार हो रहा है। इस सफर में उनके साथ जो भी डाक्टर जुड़े रहे हैं, वे अपनी सेवाएं मेदांता लखनऊ में प्रदान करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेदांता लखनऊ की स्थापना उनके लिए अपने घर में वापसी जैसा है। इस अस्पताल में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। बताते चले कि डॉ. नरेश त्रेहन हमेशा लखनऊ से जुड़े रहे है।

उन्होंने किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने के साथ ही यहां पर एक अस्पताल बनाने का जिक्र शुरु से करते रहे है। केजीएमयू जार्जियन डा. नरेश त्रेहन लखनऊ प्रवास के दौरान अपने अध्ययन काल के साथी डाक्टरों से लगातार मुलाकात करते रहे है। आज अस्पताल के उद्घाटन समारोह में डा. नरेश त्रेहन काफी उत्साहित आैर शहर को उच्चस्तरीय अस्पताल समर्पित करने पर काफी खुश भी थे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleमेदांता लखनऊ का संचालन स्वास्थ्य क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में सहायक : सीएम
Next articleक्लीनिकल क्षेत्र में सेवा, समर्पण का भाव सर्वोपरि : सुरेश खन्ना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here