लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में मंगलवार रात एक सीनियर मेडिकोज ने अचानक हंगामा मचाते हुए वहां पर मौजूद छात्राओं से अभद्रता भी की। छात्राओं ने धक्का-मुक्की करने का भी आरोप भी लगाया है। पुस्तकालय में हंगामे व छात्राओं से अभद्रता की जानकारी मिलते ही चीफ प्रॉक्टर व पुलिस बल के साथ पहुंच गये। प्रॉक्टर ने आरोपी मेडिकोज को पुलिस को पकड़ाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने दर्ज करने के निर्देश दिये है।
बताते है कि रात लगभग दस बजे वर्ष 2012 बैच का सीनियर मेडिकोज पुस्तकालय पहुंचा। उस वक्त वहां पर 2014 बैच के काफी छात्र व छात्राएं बैठे थे। आरोप हैं कि आरोपी मेडिकोज ने छात्राओं पर अचानक गलत कमेंट करना शुरू कर दिया। जब मौजूद छात्राओं ने विरोध किया तो उसने अभद्रता शुरू कर दी आैर मौजूद छात्रों के रोकने पर उनसे कहासुनी करने लगा। इसके बाद उसने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। सभी ने तत्काल इसकी शिकायत चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरएएस कुशवाहा से की। मौजूद सभी छात्राओं का आरोप है कि वह अक्सर पुस्तकालय में आकर परेशान करता है। अभद्रता करते हुए कमेंट करने लगता है।अगर किसी ने बोला तो मारपीट पर उतारू हो जाता है।
चीफ प्रॉक्टर प्रो.आरएएस कुशवाहा सूचना पर तत्काल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। तो आरोपी मेडिकोज ने भागने लगा। इस पर प्रॉक्टर ने खुद पुलिस के साथ दौड़ाकर पकड़ लिया। उससे पूछताछ की। इस पर मेडिकोज ने बताया कि वह केजीएमयू से इंटर्नशिप कर रहा है। डॉ. कुशवाहा ने छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया। शिकायती पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की संस्तुति कर दी है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












