मेदान्ता की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं अब लखनऊ में

0
628

लखनऊ। मरीज़ों की देखभाल एवं उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मेदान्ता ने आज लखनऊ अस्पताल का लाॅन्च किया। नैतिक एवं पारदर्शी चिकित्सा प्रथाओं पर आधारित अस्पताल उत्कृष्ट एवं विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। मेदान्ता लखनऊ 1000 बैड्स से युक्त मल्टी सुपर स्पेशलटी अस्पताल है। इसमें 34 ऑपरेशन थिएटर, 250 से अधिक क्रिटिकल केयर बैड और चिकित्सकीय देखभाल, शिक्षा एवं अनुसंधान सेवाओं की व्यापक रेंज उपलब्ध है। अस्पताल चिकित्सकीय विशेषज्ञता, आधुनिक टेक्नोलाॅजी, अत्याधुनिक बुनियादी सुविधाओं के साथ समेकित एवं व्यापक सूचना प्रणाली का संयोजन है।

मेदान्ता विभिन्न क्षेत्रोंः कार्डियोलोजी एवं कार्डियक सर्जरी, न्यूरोलोजी, गैस्ट्रोएंट्रोलोजी, यूरोलोजी, आॅर्थोपेडिक्स, रेडियोलोजी, ट्रांसफ्यूज़न मेडिसिन, पल्मोनरी मेडिसिन, मेडिकल ओंकोलोजी, इंटरनल मेडिसिन और एंडोक्राइनोलोजी आदि में बहु-आयामी दृष्टिकोण के साथ आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। आधुनिक एवं पारम्परिक चिकित्सा रूपों के संयोजन के साथ मेदान्ता सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक प्रथाओं के द्वारा मरीज़ों को सेवाएं प्रदान करेगा। अस्पताल से लगभग 25000 लोगों को रोज़गार मिलेगा।

डाॅ नरेश त्रेहन, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, मेदान्ता ने पत्रकार वार्ता में कहा, ‘‘मेदान्ता अस्पताल, लखनऊ में एवं आस-पास के क्षेत्रों में विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएगा। अत्याधुनिक तकनीक और चिकित्सा जगत के कुछ उत्कृष्ट नामों के साथ अस्पताल आधुनिक चिकित्सा प्रणाली में आधुनिक समाधानों से मरीज़ों को लाभान्वित करेगा। मरीज़ों को सर्वश्रेष्ठ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हम बेहद पर्सनलाइज़्ड एवं कस्टमाइज़्ड उपचार उपलब्ध कराते हैं। हम अपने हर कार्य में मरीजों के प्रति करूणा और प्रतिबद्धता का भाव रखते हैं।

मुझे खुशी है हम लखनऊ को अपनी सेवा प्रदान करने जा रहे हैं। मेरा मानना है कि स्वास्थ्यसेवाओं की अवधारणा प्रासंगिक होनी चाहिए, इसके विभिन्न पहलुओं के बीच आपसी तालमेल होना चाहिए। हमारी इच्छा है कि हम बीमारियों का बोझ कम करने में मदद करे। हम बीमारियों को रोकने और मरीज़ों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। यह मेरे अपने शहर लखनऊ के लिए हमारी ओर से सम्मान और स्नेह का भाव है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना को भी हम लागू करेंगे ताकि सभी वर्ग के मरीजों को उच्च स्तरीय इलाज मिल सके। यही नहीं अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी की भी सुविधा मरीजों को उपलब्ध होगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleBMW और AUDI समेत आठ लग्जरी गाड़ियों पर चोरों ने किया हाथ साफ
Next articleमेदांता लखनऊ का संचालन स्वास्थ्य क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में सहायक : सीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here