रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में वृह्रद रक्तदान शिविर 26 को

0
77

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रस्तोगी करेंगे शिविर का उद्घाटन

लखनऊ। खालाबाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में बृहस्पतिवार 26 फरवरी 2026 को लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज की ओर से रक्त दान शिविर का आयोजन होना है। जिसको मार्ग दर्शन देने एवं संचालित करने के लिए किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय
से विशेषज्ञों की टीम आएगी। शिविर में रक्तदान करने के लिए लगभग 60 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। ‏स्तोगी स्तोगी ‏समाज के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी, समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव रस्तोगी एवं समाज के महामंत्री प्रदीप रस्तोगी ने बताया कि शिविर का उद्घाटन अखिल भारतीय हरिशचन्द्र वंशीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रस्तोगी करेंगे।

उन्होंने बताया कि रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र केñ प्रतिदिन योग्य चिकित्सकों द्वारा लगभग 300 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया जाता है। एलोपैथिक दवाएं 3 दिन की एवं होम्योपैथिक दवाएं 7 दिन की निशुल्क दी जाती हैं। यहां एक ही छत के नीचे एलोपैथिक, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, फीजियोथेरेपी, न्योरोपैथिक, नेत्र एवं दांत संबंधी चिकित्सा उपलब्ध है। यहां पर डिजिटल एक्स-रे एवं ईसीजी की सुविधा भी उपलब्ध है। ‏यहां पर प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को विशाल निःशुल्क चिकित्सीय शिविर आयोजित होता है, जिसमें विशेषज्ञ डाक्टर मरीजों का परीक्षण कर परामर्श देते हैं।

रस्तोगी स्किल डेवलपमेंट एवं स्टार्ट अप कमेटी छात्रों को छात्रवृत्ति देकर उनको आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। ‏स्वास्थ्य क्षेत्र में मूलचंद रस्तोगी औषधालय, हरिओम सेवा केंद्र एवं रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र के माध्यम से समाज को उत्कृष्ट चिकित्सीय सेवाएं प्रदान कर रहा है तो धार्मिक कार्यों में, अनेक मंदिरों की स्थापना के साथ उनमें सेवाएं भी दे रहा है। लखनऊ शहर में एवं बाहर अनेक धर्मशालाओं का निर्माण कराया है। पूर्व में एक प्रख्यात सामाजिक संस्था मदन मोहन रस्तोगी हिन्दू एसोसिएशन ने पुस्तकालय, वाचनालय एवं जिम की सुविधा प्रदान की।

नाट्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सहभागिता के साथ साथ वालीबाल, ब्रिज, शतरंज एवं कैरम की प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। हरिश्चंद्र दर्पण समिति, लखनऊ द्वारा सामाजिक त्रैमासिक पत्रिका रोहिताश्व पत्र का प्रकाशन गत 15 वर्षों से अबोध हो रहा है। यह पत्रिका सामाजिक चेतना को जागृत करने एवं समरसता स्थापित करने के लिए प्रयत्नशील है। ‏समाज की महिला विंग “सुहासिनी” महिलाओं के साथ साथ समाज को विशेषज्ञ डाक्टरों से रुबरु कराने के अतिरिक्त साइबर क्राइम एवं डिजिटल अरेस्ट के विरुद्ध सजग कर रही है। ‏26 फरवरी को रक्तदान कर एक प्रमाण पत्र प्राप्त करें। आवश्यकता पड़ने पर केजीएमयू से उसके बदले निशुल्क रक्त प्राप्त किया जा सकता है।

Previous articleब्रेन डेड मरीज से तीन को मिली नयी जिंदगी
Next articleKGMU में लिवर प्रत्यारोपण सफल, 36 घंटे चलती रही सर्जरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here