मारूति की हैचबैक कार वैगन आर का नया संस्करण लांच

0
969

न्यूज। लम्बे इंतजार के बाद देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को अपनी हैचबैक कार वैगन आर का नया संस्करण पेश कर किया। इसकी शोरूम में कीमत 4.19 लाख रुपये से 5.69 लाख रुपये के बीच है। इस नयी कार में कंपनी ने 1.2 लीटर पेट्रोल का इंजन दिया है। साथ ही ग्राहकों के पास एक लीटर इंजन का विकल्प भी मौजूद रहेगा। इसमें स्वचालित गियर का विकल्प भी है।

एक लीटर वाले मैनुअल संस्करण की कीमत 4.19 लाख रुपये से शुरू होकर 4.69 लाख रुपये तक है। इसी श्रेणी के स्वचाल् ि कंपनी के प्रबंध निदेशक आैर मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिची आयुकावा ने यहां पत्रकारों से कहा, ”मुझे पूरा विश्वास है कि नयी वैगन आर को जल्द ही ना सिर्फ परिवार बल्कि युवा खरीदार भी पसंद करेंगे।””

कंपनी ने इसे अपनी पांचवी पीढी के हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर विकसित किया है। यह पुरानी वैगन आर की तुलना में अधिक चौड़ी आैर लंबी है। इससे कार के भीतर पैरों को रखने की जगह (लेग स्पेस) में बढोत्तरी हुई है। कंपनी को नए मॉडल के लिए 12,000 बुकिंग पहले ही मिल चुकी है।ा त गियर शिफ्ट विकल्प की कीमत 5.16 लाख रुपये है। कंपनी ने 1.2 लीटर श्रेणी की कीमत 4.89 लाख रुपये से 5.69 लाख रुपये तक रखी है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleदोबारा हो सकती है सर्जिकल स्ट्राइक …
Next articleयहां स्वाइन फ्लू से अब तक 11 लोगों की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here