प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए तथा इलाज में किसी स्तर की कोताही नहीं बरतनी चाहिए। इसके लिए बेहतर व उच्चस्तरीय इलाज की व्यवस्था होनी चाहिए।
श्री योगी गोरखपुर में सोमवार को यहां जिला चिकित्सालय (महिला) तथा जिला चिकित्सालय पुरूष के इंसेफलाईटिस वार्ड (पी.आईसी.यू.) का निरीक्षण किया तथा प्रत्येक वार्डो में जाकर मरीजो की कुशलक्षेम, दवाओ की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति आदि की जानकारी ली।
उन्होेंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि अस्पताल की साफ सफाई पर ध्यान देते हुए यह सुनिश्चित करें कि मरीजो के इलाज में किसी स्तर पर कोताही नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए।
सीएम ने हाल में स्थापित 20 बेड का एस.एन.सी.यू. के कार्यो का भी निरीक्षण किया । उन्होंने कहा कि यह एक बहुत अच्छी सुविधा है जो ऐसे बच्चों को मिली है जिनका वान कम होता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओ में बेहतरी के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है शीघ ही 100 बेड का वार्ड का लोकार्पण कर लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए प्रदान करने की दृष्टि से उपलब्ध कराया जायेगा।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












