Advertisement
Home Medical News मांगें पूरी नही, 15 को प्रदर्शन, दस दिसम्बर से हड़ताल

मांगें पूरी नही, 15 को प्रदर्शन, दस दिसम्बर से हड़ताल

0
1178

लखनऊ। फार्मसिस्ट संवर्ग लंबित मांगों और मध्य सत्र में नीतिविरुद्ध स्थानांतरण के विरोध में आन्दोलन करेंगे। डिप्लोमा फार्मसिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संदीप बडोला की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न चरणों में आयोजित कार्यक्रम की घोषणा की गई। आंदोलन के तहत 15 नवम्बर को महानिदेशालय का घेराव किया जाएगा आैर फिर दस दिसम्बर के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। यह जानकारी देते हुए संघ के प्रवक्ता और राजकीय फार्मसिस्ट महासंघ के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि मांगों के पूरा न होने पर आगामी 15 नव बर को महानिदेशालय का घेराव किया जायेगा।

अगले चरण में 3, 4 व 5 दिस बर को काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन होगा। जबकि 6-7 दिस बर को 2 घंटे का कार्य बहिष्कार व 8 दिस बर को सामूहिक उपवास तथा 10 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जायेगी। उन्होंने बताया कि संघ की वेतन विसंगति की रिपोर्ट लगभग डेढ़ वर्ष से शासन में लंबित है, जिसके कारण स मानजनक वेतन नहीं मिल रहा। वर्षों से भत्तों का पुनरीक्षण नहीं हुआ। महानिदेशालय के प्रस्ताव के बाद भी संवर्ग के पदों का पुनर्गठन नहीं किया गया। कार्य और आवश्यकता के अनुसार मानक नहीं बन रहे।

पदों का सृजन लंबित है। ट्रामा सेंटरो में अभी तक फार्मेसिस्ट के एक भी पद सृजित नहीं हुआ। उच्च पदों का सृजन भी नहीं हो रहा है। पदोन्नति व नियुक्ति प्रक्रिया भी बाधित है। डॉ. यादव ने बताया कि महानिदेशालय द्वारा फार्मेसिस्ट संवर्ग के कुल सृजित पदों की सं या हमेशा अलग-अलग बताई जाती रही है। अभी फार्मेसिस्ट के 500 से अधिक पद रिक्त हैं जबकि महानिदेशालय के पास सही सूचना नही है। नवनियुक्त फार्मेसिस्ट उच्च न्यायालय के आदेश के तहत पुरानी पेंशन योजना के हकदार हैं परंतु उन्हें नई पेंशन योजना में रखा जा रहा है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleजयपुर में जीका वायरस कम घातक और संक्रामक : जांच रिपोर्ट
Next articleऑस्टियोआर्थराइटिस डे पर निकलेगी वॉकथान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here