आदमखोर कुत्तों ने फिर दो बच्चों को किया घायल

0
676

वेब डेस्क। प्रदेश के सीतापुर जिले में आदमखोर कुत्तों ने आज एक बार फिर दो बच्चों पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। बताया जाता है कि मारे गये दो कुत्तों के पोस्टमार्टम के बाद डीएनए की जांच भी करायी जाने की तैयारी है।
बताते चले कि तमाम प्रयासों के बावजूद भी सरकारी नुमाइंदे कुत्तों के गले में पट्टा नहीं बांध पा रहे हैं, खैराबाद के बाराभारी गांव के एक बाग में बालिका पर हमला हुआ और नगर क्षेत्र में टेड़़वा गांव में शौच गए युवक पर कुत्तों के झुण्ड ने हमला कर दिया। किसी तरह गांव के लोगों ने पहुंच दोनों की जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही सदर विधायक राकेश राठौर जिला अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से घायलों का हाल जाना। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।

सूत्रों ने बताया कि कल कंजाबाग गणेशपुर गांव के बीच मारे गए दो कुत्तों के शव पोस्टमार्टम के लिये सीवीओ द्वारा दोनों कुत्तों को कोल्डचेन से पोस्टमार्टम के लिए बरेली के इज्जतनगर स्थित आईवीआरआई (इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टिट्यूट) भेज दिये गये हैं। उनके डीएनए का परीक्षण भी किया जायेगा। रिपोर्ट आने के बाद कुत्तों के बारे में जानकारी स्पष्ट होने के आसार हैं। उधर स्थानीय लोगों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भय सता रहा है। कोई भी अपने बच्चों को अकेला कहीं जाने नहीं दे रहा है। फिर भी मौका कर कुत्तों के हमले से लोग डरे है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleवाराणसी हादसे में 39 लोगों की जान बचाई
Next articleयहां सर्वर ठप, कटा बवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here