केजीएमयू : मैराथन में डाक्टर, मेडिकोज दौड़े…

0
1514

लखनऊ। राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती एवं 8वें स्थापना दिवस के अवसर पर यूथ ऑफ मेडिकोज के द्वारा किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में एक मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में स्वर्ण पदक विजेता अचल कुदुं, दीप्ति गुप्ता, दीक्षा गुप्ता रही। मैराथन का उद्घाटन केजीएमयू के कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट एवं अयोध्या मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विजय कुमार ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया ।

उन्होंने वहां उपस्थित प्रतिभागियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन से अवगत कराया। उन्होंने कहा आज के युवा को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए। मैराथन में कुल 154 चिकित्सक, चिकित्सा छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

केजीएमयू के प्रति कुलपति प्रोफेसर जी पी सिंह एवं ट्रामा सर्जरी के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संदीप तिवारी ने बच्चों के साथ पूर्ण मैराथन दौड़ कर उनका उत्साहवर्धन किया। मैराथन में स्वर्ण पदक विजेता अचल कुदुं, दीप्ति गुप्ता, दीक्षा गुप्ता रही, जबकि रजत पदक विजेता सचिन कुमार लोधी, पूनम कुमारी रही। कांस्य पदक पर सूरज कुमार प्रजापति, समीक्षा आर्या ने कब्जा किया।

कार्यक्रम के समापन समारोह में केजीएमयू के प्रति कुलपति प्रो. जी पी सिंह, अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) प्रो. नरसिंह वर्मा, प्रो. संदीप तिवारी एवं प्रो. बी के ओझा ने विजेता छात्र-छात्राओं को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम का संचालन यूथ ऑफ मेडिकोज के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ भूपेंद्र सिंह ने किया । कार्यक्रम का आयोजन यूथ ऑफ मेडिकोज के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग अग्रवाल के संयोजन में विष्णु, शुभम, अभिषेक, यशी आनंद एवं अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया ।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleपूर्ण राष्ट्र न मानने वाले लोग कर रहे उच्च शिक्षण संस्थानों में नारेबाजी : योगी
Next articleलोक भवन में रविवार को अटल की प्रतिमा सभी देख सकेंगें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here