लखनऊ। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि बीते 28 अक्टूबर को जनपद मेरठ में प्रवास के दौरान आईएमए डाक्टर्स को सम्बोधित करते हुए मैने लखीमपुर जनपद के एक प्रकरण का जिक्र करते हुए कुछ बाबुओं व फार्मासिस्ट के विषय में भ्रष्ट होने की बात कही थी, लेकिन मीडिया ने मेरे इस बयान के भाव को सही ढंग से प्रस्तुत नहीं किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मैने सभी बाबुओं आैर फार्मासिस्ट को भ्रष्ट नही कहा था। मैन सिर्फ लखीमपुर खीरी जनपद के एक प्रकरण का उल्लेख कर रहा था। बताते चले कि प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के इस बयान से नाराज प्रदेश भर के कर्मचारियों व फार्मासिस्टों ने प्रदेश भर में बयान की प्रतियां जलाने की घोषणा करते हुए आंदोलन की घोषणा कर रखी है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.
♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें
आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।












